कानपुर: बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की गला रेतकर हत्या, कुछ दिनों पहले हुई थी शादी

कानपुर: बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की गला रेतकर हत्या, कुछ दिनों पहले हुई थी शादी

कानपुर, 02 जून: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर थाने से है। यहां एक सिपाही की बुधवार देर रात गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी उस वक्त हुई जब आज (02 जून) सुबह सिपाही का एक साथी किसी काम से उसके कमरे पर पहुंचा। कमरे की स्थिती देखकर साथी सिपाही दंग रह गया। कमरे में खून से लथपथ सिपाही का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसने घटना की सूचना तत्काल बिल्हौर थाना पुलिस को दी।

Kanpur: lost life of constable Desh Deepak Kumar posted in Bilhaur police station

इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही मौके पर बिल्हौर थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक सिपाही के घर वालों को भी सूचना दे दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि सिपाही देश दीपक कुमार की 22 अप्रैल को शादी हुई थी और वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी पर लौटा था।

सिपाही देश दीपक कुमार कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात था। मूल रुप से वह फिरोजाबाद पोस्ट पाढ़म गांव दयापुर के रहने वाला था। 30 वर्षीय देश दीपक कुमार थाने के पास ही एक किराए का कमरा लेकर रह रहा था। गुरुवार सुबह फोन नहीं उठने पर साथी कांस्टेबल कमरे में पहुंचा, तो देश दीपक का रक्त रंजित शव बेड पर पड़ा हुआ पाया। किसी ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

बिल्हौर थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी दीपक के परिजनों और उच्चा अधिकारी को दी। बता दें कि सिपाही की 22 अप्रैल को शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही शादी की छुट्‌टी पूरी करके ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस हत्याकांड की प्रेम संबंध के एंगल से भी जांच कर रही है। सिपाही की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे हत्याकांड का खुलासा जल्द हो सके। एसपी आउटर ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी नजदीकी के हत्याकांड में शामिल होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+