लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं कानपुर के करौली बाबा, 2 करोड़ की डिफेंडर समेत आश्रम में खड़ी है कई कारें
karauli sarkar kanpur: करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया लग्जरी और महंगी गाड़ियों के शौकीन है और उनके आश्रम में करोड़ों रुपए की कीमत के दर्जनों लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं। इसमें सबसे महंगी 2 करोड़ की कीमत वाली डिफेंडर कार है।

karauli sarkar kanpur: करौली धाम आश्रम में भक्त की पिटाई मामले में कानपुर के करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया इन दिनों पूरे देश भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी समस्याओं को झाड़-फूंक और अनुष्ठान से दूरे करने का दावे वाले कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। बता दें, करौली बाबा ने महज तीन साल में अपने इस छोटे से साम्राज्य को बड़े साम्राज्य में तब्दील कर लिया और अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे। आलीशान आश्रम के साथ ही करौली बाबा को लग्जरी और महंगी गाड़ियों का भी शौक है।
करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया का आश्रम कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के करौली गांव में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों रुपए की कीमत के दर्जनों लग्जरी कार खड़ी हैं। इसमें सबसे महंगी 2 करोड़ की कीमत वाली डिफेंडर कार है। ऐसा बताया जाता है कि करौली धाम आश्रम के अंदर एक बड़ा सा गैराज है, जहां पर बाबा की ये सारी गाड़ियां खड़ी होती हैं। इस गैराज में 30 गाडियां खड़े होने की जगह है। खबर के मुताबिक, सभी गाड़ियां सफेद रंग की है और उनके पीछे 'करौली सरकार' का स्टीकर लगा हुआ है।
बाबा के फ्लीट में तीन रेंज रोवर और एक डिफेंडर गाड़ी भी है। रेंज रोवर कि डिफेंडर गाड़ी में बाबा खुद चलते हैं। इसकी कीमत दो करोड़ रुपये के ऊपर है। इस गाड़ी में कई सुविधाएं अलग से जोड़ी गई हैं। वहीं, बाबा के बाउंसर और सिक्योरिटी के चलने के लिए भी गाड़ियां अलग से हैं। जिनमें फोर्ड इंडेवर, किया कार्निवल, टोयोटा इनोवा और फॉर्च्यूनर गाड़ियां शामिल हैं। जिसमें से प्रत्येक गाड़ी 30 से 50 लाख रुपए के बीच की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैराज में 15 से 16 गाड़ियां खड़ी रहती है।
इसके अलावा बाबा के परिवार के साथ में चार से पांच गाड़ियों का काफिला चलता है। करौली बाबा के लाइफ स्टाइल की बात करें तो वह अन्य बाबाओं की तरह नहीं है। वह चोला ओढ़कर धोती पहन कर रहते हैं। वह सरकार को करोड़ों रुपए का इनकम टैक्स देते है। आपको बता दें, बाबा करौली एक दिन के हवन का 1.51 लाख रुपए लेते हैं। तो वहीं, अप्रैल महीने से भक्तों को एक दिन के हवन का 2.51 लाख रुपए देना होगा। इतना ही नहीं, पूजा सामग्री की फैक्ट्रियां बाबा ने खुद लगा रही हैं।
बाबा करौली की फैक्ट्रियों में सब सामान बनता है और उसे अपने ही रेट पर आश्रम में बेचा जाता है। कैंटीन से लेकर आइसक्रीम पार्लर तक ट्रैवल टिकट डेस्क और होटल बुकिंग के काउंटर सब आश्रम में मौजूद हैं। आश्रम में 1800 रुपए प्रति लीटर गाय का देशी घी बेचा रहा है। इसके अलावा आर्डर देने पर बंसी आटा की पांच किलो की बोरी 275 रुपये की मिलती है। तो वहीं, ग्रेन आटा की पांच किलो की बोरी 400 रुपये की है। आधा लीटर गुलाब जल की कीमत 230 रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications