ज्योति हत्याकांड: पति के थे अवैध संबंध, इसलिए करता था पागलों की तरह व्यवहार, दबाव में की थी शादी
कानपुर के 8 साल पुराने हाईप्रोफाइल और चर्चित ज्योति हत्याकांड में पति पीयूष श्यामदासानी समेत छह लोगों को शुक्रवार को दोषी करार दिया गया। मामले में अपर जिला जज प्रथम की अदालत ने ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी, उसकी प्रेमिका मनीषा मखीजा, मनीषा के पूर्व ड्राइवर अवधेश व हत्या में शामिल रहे आशीष, सोनू व रेनू को हत्या का दोषी मानकर उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट की तरफ से दोषियों पर अलग-अलग जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, कोर्ट ने पीयूष की मां व दो भाइयों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। जबकि पीयूष के पिता की मौत पहले ही मामले के सुनवाई के बीच में ही हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022: मुख्तार अब्बास नकवी को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बांधी राखी, खिलाई मिठाई

ज्योति के पति पीयूष के कई लड़कियों से थे अवैध संबंध
पांडु नगर निवासी बिस्कुट व्यापारी ओमप्रकाश श्यामदासानी की बहू ज्योति की 27 जुलाई 2014 को कार में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। ज्योति की हत्या पति पीयूष ने खुद सुपारी देकर करवाई थी। ज्योति का पति पीयूष बड़े खानदान का लड़का था। पिता की बिस्कुट फैक्ट्री से अच्छी-खासी कमाई हो जाती थी, जिसके चलते सिर्फ अय्याशी करता था। प्रेमिका मनीषा मखीजा के अलावा भी उसके कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपनी फैक्ट्री में काम करने वाली एक अन्य लड़की को भी सता रहा था। इसके अलावा भी उसके बाहर की कई लड़कियों से संबंध थे।

ज्योति से करता था पागलों की तरह व्यवहार
पिता के पैसे पर अय्याशी करने वाला पीयूष पत्नी ज्योति को बुरी तरह प्रताड़ित करता था। ज्योति के साथ शादी से वह बिल्कुल खुश नहीं था। यही वजह थी कि वह ज्योति से पागलों की तरह व्यवहार करता था। दरअसल, ज्योति चाहती थी कि पति पीयूष सुधर जाए। इसलिए वह अक्सर उसे बुरी आदतों के लिए टोंकती भी थी। लेकिन बिगड़ैल पीयूष को ये सब पसंद नहीं था। यही वजह थी कि उसने अपनी पत्नी ज्योति को ही रास्ते से हटाने के लिए हत्या की सुपारी दे दी।

दबाव में की थी शादी
पीयूष, मनीष मखीजा से प्यार करता था। शादी होने के बाद भी दोनों का मिलना जुलना जारी था। पत्नी ज्योति को जब इसका पता चला तो वह अपने रिश्ते को बचाने के लिए उसे रोकनी लगी। इससे पीयूष को चिढ़न होने लगी थी। कहा यह भी जाता है कि पीयूष ने ज्योति से घर वालों के दबाव में आकर शादी की थी। यही वजह थी कि शादी के बाद भी वह ज्योति से पति की तरह व्यावहार नहीं करता था।

खुद हत्या की सुपारी दी और खुद ही थाने में दर्ज कराया अपहरण का केस
पीयूष ने पत्नी ज्योति की हत्या ड्राइवर अवधेश, रेनू , आशीष और सोनू से करवाई थी। इन चारों ने ज्योति की हत्या कार में चाकू से गोदकर की थी। सबसे बड़ी बात हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू को पीयूष ने खुद खरीदवाया था। हालांकि, इस मामले में पीयूष न पकड़ा जाए, इसलिए उसने खुद अपहरण का केस दर्ज करावाया था। 27 जुलाई की शिकायत में उसने पुलिस को कहा था कि रात करीब 10 बजे वह पत्नी को लेकर वरांडा रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गया था। करीब 11.30 बजे जब दोनों कार से लौट रहे थे, तो कुछ बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर पीयूष को बाहर फेंक दिया और ज्योति को अपने साथ लेकर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications