कानपुर: बिना मास्क निकले आईजी को भरना पड़ा जुर्माना, कहा- कानून सबके लिए बराबर

कानपुर। कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना भरा है। इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने की महत्ता का उदाहरण सामने रखा। मोहित अग्रवाल ने थाना प्रभारी (बर्रा) रणजीत सिंह से कहा कि वह उनसे बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर जुर्माना वसूल करें, जिसके बाद एसएचओ ने चालान बनाया और आईजी को एक प्रति सौंपी और आईजी ने मौके पर ही 100 रुपए का जुर्माना दिया।

kanpur ig mohit agrawal Pays Fine For Not Wearing Mask In Public

बता दें, देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने मास्क लगाने की सलाह भी दी है। कई राज्यों में मास्क न लगाने के कारण जुर्माना भी लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में फेस कवर या मास्क लगाना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कानपुर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल का मास्क न लगाने के कारण चालान काटा गया है। दरअसल, मोहित अग्रवाल हॉटस्पॉट एरिया में बिना मास्क के निरीक्षण करने पहुंच गए थे, जिसके बाद उनका चालान काट दिया गया।

जुर्माना भरने के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। आईजी ने कहा, ''कानून सभी के लिए बराबर। उसका पालन करना मेरी जिम्मेदारी भी है। मैने उल्लंघन किया था, इसलिए चालान कराया।'' बता दें, कि अनलॉक-1 के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं, जिसके तहत अगर कोई भी घर से बाहर निकलता है तो उसके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। ऐसा न करने वालों को जुर्माना भरना पड़ेगा। इसी क्रम में पुलिस बिना मास्क के निकल रहे लोगों को चालान भी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+