OMG : 40 साल पुराने हनुमान मंदिर में लगे पेड़ से निकली एक लपट ! लोगों ने माना माँ ज्वाला देवी का स्वरुप
Viral Video : 40 साल पुराने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के अंदर लगे नीम के पेड़ के पास जमीन से एक लपट-सी लोगों को जलती दिखाई दी। लोगों ने इसे एक चमत्कार और मां ज्वाला देवी का स्वरूप मान पूजा पाठ करना शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हनुमान मंदिर के भीतर मां ज्वाला के प्रकट होने की खबर इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां 40 साल पुराने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के अंदर लगे नीम के पेड़ के पास जमीन से एक लपट-सी लोगों को जलती दिखाई दी। लोगों ने जैसे ही इस मंजर को देखा तो यह सूचना देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने इसे एक चमत्कार और मां ज्वाला देवी का स्वरूप मान पूजा पाठ करना शुरू कर दिया।
Recommended Video

पेड़ के नीचे प्रकट हुई ज्वाला, लोगों ने माना चमत्कार
दरअसल, पूरा मामला कानपुर महानगर के चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ ओम पुरवा नई बस्ती का है। यहां 40 साल पुराना श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर है, जिसके अंदर एक पुराना नीम का पेड़ लगा हुआ है। मंदिर की देखरेख करने वाले जितेंद्र चौरसिया ने बताया कि इसी नीम के पेड़ के पास जमीन से ये ज्वाला जलती दिखाई दी है। उनका कहना है कि बीते नवरात्र में भी यहां ऐसी ही ज्वाला प्रकट हुई थी। मगर वह कुछ देर ही जलती रही थी, लेकिन इस बार ये लगभग 4 घंटे तक ज्योति जलती रही और उससे थोड़ी ही दूर उसी पेड़ के नीचे ज्वाला प्रकट हुई। वहीं इसे जो भी श्रद्धालु देखने पहुंच रहे हैं, सभी लोग इसे मां ज्वाला देवी की कृपा मान रहे हैं।

'यह मंदिर है सिद्ध' - स्थानीय
आपको बता दें कि इस घटना के कुछ ही मिनटों बाद यह खबर शहर के कोने-कोने में फैल गई कि मंदिर में ज्वाला देवी प्रकट हुई हैं। जिसके बाद दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे। साथी ही लोगों का यह भी मानना है कि यह मंदिर सिद्ध है और यहां मां ज्वाला देवी का स्थान है। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि नवरात्रि के बाद एक बार फिर यहां ज्वाला प्रकट होना बड़ी घटना है। आस्था के चलते उसी स्थान को देवी का प्रतिष्ठा स्थल मान लिया है, जहां से ज्योति फूटी थी।












Click it and Unblock the Notifications