दुल्हे ने दिया सवाल का गलत जबाव तो लड़की ने लौटा दी बारात

कानपुर। हमारे समाज में लड़कियां अपने माता-पिता की मर्जी से शादी कर अपनी पूरी जिंदगी बिता देती है। कई बार उनका चयन सही हो जाता है लेकिन कई बार गलतियां हो जाती है। ऐसे में उनकी जिंदगी नर्क हो जाती है। ये खबर ऐसी ही लड़कियों के लिए मिशाल है जो जीवनसाथी के चुनाव के वक्त सावधानियां नहीं बरतती।

marriage

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में एक लड़की ने हिम्मत दिखाई और पूरी समाज के सामने लड़के से शादी करने के सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि दुल्हा उसके एक साधारण से सवाल का जवाब नहीं दे पाया। हाथों में मेंहदी और आंखों में आने वाली जिंदगी के सपने सजाकर बैठी दुल्हन को जब पता चला कि लड़का अनपढ़ है और झूठ बोलकर शादी कर रहा है तो लड़की ने शादी करने मना कर दिया और बारात को लौटने पर मजबूर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के काररामपुर पुरनपुरवा गांव में रहने वाले मोहर सिंह ने अपनी बेटी लवली कुशवाहा की शादी इटावा ज़िले के बाबूलाल कुशवाहा के बेटे राम करन से तय की थी। शादी तय करते वक्त लड़के वालों ने बताया कि लड़का पढ़ा लिखा है, लेकिन जब लड़के वाले बारात लेकर लड़की के घर पहुंचे तो लड़की को किसी तरह पता चला कि लड़का अनपढ़ है। तब सामने लाने के लिए लड़की ने लड़के से गणित का एक सवाल पूछा।

लड़की ने लड़के से पूछा कि 15 में 7 जोड़ने पर कितना होता है। पहले तो लड़का हौरान रह गया, फिर उसने उत्तर दिया 17। गलत जवाब सनने के बाद लड़की ने फौरन शादी करने से इंकार कर दिया। लवली के इंकार के बाद लड़के वाले बारात लौटाने पर मजबूर हो गए। वनइंडिया लवली की इस हिम्म्त को सलाम करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+