कानपुर में जुएबाजों के लिए महिला बना रही थी नोटों की गड्डी, वीडियो वायरल हुआ तो 4 धरे

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जुएबाज महिला समेत 3 पुरुषों को पकड़ा है। डिप्टी एसपी हरिकेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, जो वीडियो समाने आया था, उसके आधार पर हमने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पहचान करके महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Kanpur Gambling viral Video: three gamblers arrested with a woman

संवाददाता के अनुसार, वीडियो में एक महिला ताश के पत्तो पर नोटों की गड्डी बनाती दिख रही है। शहर-कस्बों में कई जगह जुआरियों ने अड्डे बना रखे हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो कि पुलिसिया कार्रवाई की वजह बन गया। इससे पहले तक यह आरोप लग रहा था कि पुलिस की सरपरस्ती में ही ऐसी मनमर्जी हो रही है।

Kanpur Gambling viral Video: three gamblers arrested with a woman

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा कई दिनों से जुए के खेल में हिस्सा लिए जाने की जानकारी सामने आ रही थी। हालांकि, उसका कोई वीडियो सामने नहीं आया था। जिसके बाद वह जब वीडियो में नजर आई तो सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ही ने पुलिस को महिला तक पहुंचा दिया। पुलिस ने 24 घंटों में ही आरोपियों के पकड़ लिया। उनके पास से ताश की गड्डी भी बरामद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+