कानपुर: करोड़ों की लागत से बन रही 5 मंजिला बिल्डिंग की दीवार टूटी, 4 मजदूर दबे, 1 की मौत
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिरहाना रोड इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक गिर गई। बिल्डिंग का निर्माण कार्य कर रहे 4 मजदूर भी उसकी दीवारों तले दब गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। हादसे की मुख्य वजह बेसमेंट की खुदाई और स्टरिंग का ठीक से सेट नहीं किया जाना बताया जा रहा है।

एसपी संजीव सुमन के अनुसार, मामला फीलखाना थानाक्षेत्र के बिरहाना रोड का है, जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार ढह गई। बिल्डिंग मालिक की ओर से वैसे तो करोड़ों खर्चे जा रहे थे, मगर बिल्डिंग की नींव में कही भी सटरिंग नहीं थी। हादसे के बाद बिल्डिंग मालिक फरार हो गए। इस हादसे में मरने वाले मजदूर का नाम लगन बताया जा रहा है।
कौन बनवा रहा था ये बिल्डिंग?
इस बिल्डिंग को शहर के एक नामी ज्वैलर्स सोना-चांदी वाले बनवा रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि मानकों के विरुद्ध बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। तोड़फोड़ से उनकी बिल्डि़ग में दरार आने लगी थीं। हमारे मकान भी पांच-पांच मंजिल के हैं, उनकी खुदाई से हमपर भी खतरे का साया मंडरा गया है।












Click it and Unblock the Notifications