कानपुर एनकाउंटर: पहले से शादीशुदा थी अमर दुबे की पत्नी, 15 दिन बाद ही ससुराल से भाग आई थी खुशी
कानपुर। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल विकास दुबे के भांजे अमर दुबे की पत्नी खुशी के बारे में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 'बंदूक की नोंक' पर शादी होने की बात कहने वाली खुशी का एक और सच सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि खुशी ने अमर दुबे से दूसरी शादी की थी। पिछले साल ही उसकी पहली शादी हुई थी, लेकिन महज 15 दिन ही बाद ही उसने ससुराल छोड़ दिया था और वापस घर आ गई थी। इसके बाद ही उसकी मुलाकात विकास दुबे के शार्प शूटर अमर दुबे से हुई। बता दें, विकास की पत्नी और बच्चे को पुलिस द्वारा रिहा करने के बाद अमर की नवविवाहित पत्नी को जेल में रखने को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने खुशी को रिहा करने का फैसला लिया था। लेकिन एक के बाद एक खुशी और उसके परिवार के झूठ सामने आने के बाद उसकी रिहाई रोक दी गई है। दूसरी शादी की बात सामने आने के बाद पुलिस ने अब नए सरे से खुशी की भूमिका की जांच शुरू की है। आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

खुशी को साजिश में शामिल होने के शक में भेजा था जेल
बता दें, कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव में बीते 2-3 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। इस हमले में बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रखा दिया था। वारदात का मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके गुर्गे फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस और एसटीएफ ने एक-एक करके एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। विकास दुबे और उसके गुर्गों के परिवारों से लेकर संपर्क में रहे हर व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिव ने अमर दुबे की नवविवाहिता पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के शक में जेल भेजा था।

खुशी ने अमर से की थी दूसरी शादी
खुशी और उसके परिवारवालों ने पुलिस से कहा था कि विकास दुबे ने बंदूक की नोंक पर अमर दुबे से शादी करवाई थी। लेकिन एक के बाद एक वीडियो और फोटोज के सामने आने के बाद खुशी की हकीकत सामने आती गई। विकास दुबे की पत्नी और बच्चे को रिहा करने के बाद दबाव बढ़ने पर खुशी को रिहाई करने वाली पुलिस को एक और सच पता चला तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2019 में खुशी की शादी उसके माता-पिता ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ की थी। वह महज 15 दिन ही वह ससुराल में रही। कुछ माह बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की रकम व सामान लौटाकर खुशी से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद वह अमर के संपर्क में आ गई थी। हालांकि, परिजन यह बात छिपाए रहे। पुलिस ने अब नए सिरे से खुशी की भूमिका की जांच शुरू की है। वहीं, उसके परिजन भी जांच के घेरे में आ गए हैं।

एसएसपी ने कहा था- जेल में ही रहेगी खुशी
बता दें, मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अमर दुबे की 29 जून को खुशी से शादी हुई थी। दो दिन बाद ही बिकरू कांड हो गया। पुलिस ने खुशी को भी साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा था। बाद में पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने की वजह से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अब पुलिस को साक्ष्य मिल गए हैं। एसएसपी का कहना है कि मनु की तरह खुशी को भी घटना की जानकारी थी। इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है। इससे पहले शुक्रवार को शादी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रभात मिश्र के साथ डांस करती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों ने बताया था कि जबरन शादी हुई थी। वीडियो से ऐसा नहीं दिख रहा है। वहीं पूछताछ में भी ये बात सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications