kanpur: मां-बेटी की मौत के बाद वायरल हुआ DM Neha Jain का डांस वीडियो, अब यूजर्स कर रहे आलोचना
Kanpur Dehat DM Neha Jain: कानपुर देहात मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद सोशल मीडिया पर डीएम नेहा जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच पर कमर में गोल छल्ला फंसा कर नाच रहीं है।

Kanpur Dehat DM Neha Jain: कानपुर देहात के चालहा गांव में सोमवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई और मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत काफी गरमा गई है और योगी सरकार पर विपक्ष के लोग हमलावर हैं। तो वहीं, परिजनों ने डीएम समेत तमाम बडे़ अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर डीएम नेहा जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच पर कमर में गोल छल्ला फंसा कर नाच रहीं है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की वन इंडिया पुष्टि नहीं करता है।
एक तरफ कानपुर देहात में जिंदा जलकर मां-बेटी की मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। तो वहीं, दूसरी और सोशल मीडिया पर कमर में गोल छल्ला फंसा कर डांस करते हुए कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन का वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद बवाल मच गया है और लोग इस वीडियो को शेयर कर डीएम पर निशाना साध रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए @MamtaTripathi80 ने लिखा, 'प्रतिभावान कलेक्टर हैं कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन...जितनी लचक इस वीडियो में दिख रही है काश उतनी लचक मां बेटी से मिलने के दौरान दिखाई होती तो, दोनों ज़िन्दा होतीं।
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए @MamtaTripathi80 ने आगे लिखा, 'प्रमिला ने मरने से पहले बोला है कि डीएम मैडम ने डांट कर भगा दिया था और कप्तान ने भी। नाचिए लोकतंत्र है..।' तो वहीं, Bhavya_Talks ने लिखा- कैलाश खेर के गानों पर थिरक रही महिला.. कोई और नहीं, बल्कि कानपुर देहात की DM नेहा जैन। वहीं, महिला अफसर जिन्होंने उस मां -बेटी को मिलने का समय नहीं दिया, जिसने घर तोड़े जाने के डर से खुद को जलाकर मार डाला। आपको बता दें कि कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन का ये वीडियो कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है, साथ ही सवाल उठाए हैं कि डीएम साहिबा के पास गरीबों का दर्द सुनने के लिए वक्त नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो कानपुर देहात महोत्सव के आखिरी दिन का बताया जा रहा है। 7 दिनों के कानपुर महोत्सव के आखिर दिन यानी 12 फरवरी को जब बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने गाना शुरू किया, तो डीएम मैडम भी थिरकने लगी, लेकिन जैसी ही कानपुर देहात की घटना सामने आई। वैसे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बता दें कि कानपुर देहात में हुई घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को डीएम का यह डांस वीडियो रास नहीं आ रहा है और लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।
Recommended Video
क्या है पूरा मामला?
कानपुर देहात जिले के चालहा गांव में अतिक्रमण की शिकाय मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ कब्जा हटाने पहुंची थी। बुलडोजर ने जैसे ही झोपड़ी गिरते समय आग लग गई, जिसमें मौजूद कृष्ण गोपाल की पत्नी प्रमिला और उनकी 23 साल की बेटी नेहा की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्ण गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और भीड ने मौके से बुलडोजर टीम को खदेड़ दिया। गांव भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications