सोने का सपना देख कानूनी पचड़े में फंसे 'सरकार', जेडीयू ने दर्ज करवाया मामला

अपनी शिकायत में जेडीयू नेता ने कहा है कि कि इस तरह से सपने पर विश्वास कर डौंडिया खेड़ा में खुदाई शुरु करने से उन्होंने अंधविश्वास को बढ़ावा दिया है। जेडीयू नेता जावेद रजा की शिकायत पर ओमजी ने जेडीयू की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वे कोई आसाराम या रामदेव नहीं है, उन्हें पूरा विश्वास है कि जमीन के नीचे सोना निकलेगा। शोभन सरकार के शिष्य ने जेडीयू नेता के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि हम कोई अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भी डौंडिया खेड़ा में सोने की तलाश में हो रही खुदाई पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि किसी के सपने पर भरोसा कर सरकार अंधविश्वास को कदम-कदम पर बढ़ावा दे रही है। उन्होंने तो प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा था कि ऐसे कर सरकार क्या साबित करना चाहती है। रद यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी चरण दास महंत के खिलाफ केस दर्ज करवाएगी।












Click it and Unblock the Notifications