IIT कानपुर के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटकता मिला शव
कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के कंप्यूटर एवं इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन ने आत्महत्या कर ली है। प्रोफेसर का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर प्रमोद का शव कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से लटका मिला है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईआईअी के निदेशक अभय करिंदकर ने प्रोफेसर की मौत को संस्थान के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन अपने परिवार के साथ आईआईटी कैंपस में ही रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे तक उन्होंने अपने सहयोगियों से बात की थी, इसके बाद क्या हुआ पता नहीं चला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में आईआईटी के निदेशक अभय करिंदकर ने प्रोफेसर की मौत को संस्थान के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है।
आईआईटी कानपुर के निदेश अभय करंदीकर ने शोक संदेश में कहा है, ''बड़े कष्ट से आपको सूचित किया जा रहा है कि कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन का असामयिक निधन हो गया है। इस दुखद घटना से हमने देश में कंप्यूटर विज्ञान में एक उज्ज्वल और उभरते हुए सितारे को खो दिया है। संस्थान इस पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करते हैं कि वह उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को शांति मिले।''












Click it and Unblock the Notifications