पत्नी का न्यूड वीडियो बनाने के लिए पति ने बाथरूम में लगाया खूफिया कैमरा, फिर...
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पति की शर्मसार हरकत सामने आई है। थाने पहुंची पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने ससुरालवालों से दहेज के दो करोड़ मांगने के लिए उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने धमकी देने लगा। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुरालीजनों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

11 साल पहले हुई थी शादी
मामला स्वरूप नगर क्षेत्र का है। तिलक नगर निवासी महिला की शादी 11 साल पहले स्वरूप नगर में हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। महिला के मुताबिक, शादी में उसके घरवालों ने करीब पांच करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद उसके पति और ससुरालवाले बिजनेस के लिए दो करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे। आरोप है कि रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुरालवाले उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

मकान और कार खरीदकर दी
महिला के मुताबिक, उसके परिजनों ने पति को स्वरूप नगर में एक मकान और कार भी खरीदकर दी थी। इसके बावजूद वह दो करोड़ रुपए की मांग कर रहा था। जब मांग नहीं पूरी हुई तो एक पति ने चुपके से उसका नहाते वक्त वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह पैसों की डिमांड करने लगा।

पति और ससुरालवालों पर केस दर्ज
परेशान होकर महिला थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई। महिला ने पति और ससुरालवाओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति व ससुरालीजनों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications