पत्नी व उसके प्रेमी की हत्याकर पुलिस को किया फोन, बोला- साहेब मुझे गिरफ्तार कर लो..

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शुक्रवार की सुबह डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी शख्स ने कहा साहेब हमने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी, मुझे गिरफ्तार कर लिजिए। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Husband killed his wife and lover

जानकारी के अनुसार, मामला कानपुर जिले के नर्वल थानाक्षेत्र के नरौना गांव का है। यहां राजेश कुरील को शक था कि उसकी बुआ के लड़के मनीष और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध है। इस बात को लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, लेकिन सुनीता अपने प्रेमी से मिलना जुलना बंद नहीं किया। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद चला आ रहा था। बता दें कि मनीष गुरुवार को राजेश के घर आया था और रात को खाना खाकर सब लोगों सोने चल गए।

पुलिस की मानें तो राजेश ने घर में रखे धारदार हथियार से पहले मनीष फिर अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद राजेश ने खुद ने ही नर्वल पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डबल मर्डर से पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+