आइसक्रीम खाने लवर के साथ गई थी पत्नी, पीछे से पहुंच गया पति और फिर...
कानपुर। पति-पत्नी और वो.. पर तो कई फिल्मे भी बनी है। आपने भी ऐसे कई किस्से सुने और देखे भी होंगे। लेकिन जो मामला आज हम बताने जा रहे है वो पति-पत्नी और वो का नहीं, बल्कि इसके उलटा है। दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के फीलखाना थाना क्षेत्र का है। यहां एक पति अपनी पत्नी को उसके आशिक के साथ घूमते देखकर आग बबूला हो गया और सरेआम उनकी चप्पलों से धुनाई कर दी। सड़क पर घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, बाद में पुलिस सभी को थाने ले गई।

आशिक के साथ आइसक्रीम खाने गई थी महिला
दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, फीलखाना थाना क्षेत्र निवासी एक परचून व्यापारी की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले दूसरे व्यापारी के साथ अफेयर है। शनिवार रात वो अपने आशिक के साथ बाइक पर बैठक कर माल रोड पर आइसक्रीम खाने आई थी। इस दौरान जानकारी होते ही किराना व्यापारी भी अपने साथियों के साथ पीछे से पहुंच गया। पत्नी के साथ मौजूद प्रेमी को पकड़ कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पर आरोपित के एक दोस्त को भी चप्पल जूतों से मारा।
इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर फीलखाना थाने का फोर्स पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने ले आया। थाना प्रभारी सतीश चंद्र साहू ने बताया महिला का पति और आरोपित युवक किराना व्यापारी हैं। दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है और समझौता करके चले गए।
पत्नी के साथ प्रेमी को देख भड़का था पति
बता दें कि ऐसा ही एक मामला दो दिन पहले मंधना चौकी क्षेत्र में भी सामने आया था। यहां भी पति-पत्नी और वो का हाईवोल्टेज ड्रामा चला था। बिठूर के मंधना चौकी क्षेत्र में रहने वाला पति मजदूरी करके घर लौटा तो बंद कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देखकर भड़क गया। पहले पत्नी और फिर उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की। मोहल्ले वालों की मदद से प्रेमी को चौकी ले गया और पत्नी से दुष्कर्म की तहरीर दी। लेकिन पीछे से आई पत्नी ने उसे रिश्तेदार बताते हुए पति द्वारा गलत आरोप लगाने और कोई गलत हरकत न किए जाने की बात कही। उसकी बात पर पुलिस भी बैकफुट पर आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications