कानपुर: नवजात का अंगूठा काटने वाली नर्स सस्पेंड, CMO ने दिए जांच के आदेश

Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर के एक अस्पताल में नवजात शिशु का अंगूठा काट लेने के मामले में आरोपित नर्स को अस्पताल प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। बता दें, मिशनरी द्वारा संचालित मरियमपुुर अस्पताल में नर्स ने वीगो हटाते वक्त कैंची से शिशु का अंगूठा काट दिया था और पीड़ित दम्पत्ति कटा अंगूठा वापस मांग रहा था ताकि प्लास्टिक सर्जरी से उसे वापस जोड़ा जा सके, लेकिन अस्पताल प्रबंधन अब तक नर्स को बचाने के लिए अंगूठा वापस देने को तैयार नहीं था।

hospital nurse suspended for cut off infant thumb in kanpur

पट्टी खोलने पर हुई अंगूठा कटने की जानकारी

औरेया जिले के रहने वाले शिक्षक रवि पुुष्कर की पत्नी सुरभि को 25 मई को लेबर पेन हुए थे। उसे कानपुर के मरियमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। तीन जून को नर्स ने बच्चे के हाथ में लगा वीगो हटाने के लिए कैंची चलाई और लापरवाही से साथ में अंगूठा भी काट लिया। नर्स ने मामला दबाने के लिए उसपर पट्टी की मोटी परत चढ़ा दी और बच्चा दम्पत्ति को सौंप दिया। जब बच्चा काफी देर तक रोता रहा तो वे उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पट्टी खोलने पर अंगूठा कटने का पता चला।

कटे अंगूठे के लिए गुहार लगाता रहा था दंपत्ति

निजी अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी कि अगर कटा अंगूठा तुरंत मिल जाए तो प्लास्टिक सर्जरी से उसे जोड़ा जा सकता है। इसके बाद शिक्षक दम्पत्ति वापस मरियमपुर अस्पताल पहुंचा और काफी देर तक अंगूठा वापस पाने की गुहार लगाता रहा, डॉक्टर नर्सो के पैरों भी पड़ा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा, बल्कि सिक्योरिटी गार्ड बुलाकर उन्हें धक्के देकर बाहर फिंकवा दिया। इसके बाद पीड़ित दम्पत्ति में थाना नजीराबाद में अस्पताल प्रबन्धन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+