लव मैरेज करने पर बेटी की हत्या की, दामाद के हाथ-पैर काटे

पुलिस के मुताबिक कुड़नी गांव निवासी कुलदीप (25) ने तकरीबन डेढ़ वर्ष पूर्व घर के पड़ोस में रहने वाले फूल सिंह पाल की पु़त्री प्रभा (20) के साथ भाग कर प्रेम विवाह किया था। लड़की के घरवालों के डर से वह दिल्ली में रह रहा था। कुल्दीप प्रभा को लेकर पिछले मंगलवार को गांव अपनी बेटी अंषिका का मुंडन कराने गांव आया था। सोमवार की शाम कुल्हाड़ी व धारदार हथियार लेकर कुलदीप के घर में घुसे कुछ लोगों ने हमला कर प्रभा व उसकी सास ममता की हत्या कर दी और कुलदीप के हाथ-पैर काट उसे मरा समझकर वहां से भाग गये। दरिंदों ने उसकी पांच साल की बेटी को भी फेक दिया पर वह बच गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाज़ुक बतायी जा रही है।
एसपी ग्रामीण के मुताबिक दम्पती अपनी बेटी अंषिका का मुंडन कराने गांव आये थे। वे कुंडनी सिथत हनुमान मंदिर में मुंडन कराने के बाद अपने गांव में रूके हुए थे। प्रभा के मायके वालों को जब यह जानकारी हुर्इ तो उनका खून खौलने लगा और उन्होंने घटना को अंजाम दिया। मृतक की बुआ श्यामा ने बताया कि गांव के हालात पहले से ठीक नहीं लग रहे थे इसलिए कुलदीप और प्रभा को गांव से जाने को कहा गया था वह मंगलवार को दिल्ली जाने वाले थे पर इससे पहले ही घटना घट गर्इ। इस घटना ने पूरा गांव सकते में आ गया है चारो तरफ महतम छाया हुआ है। पुलिस के अनुसार दो लोगों को गिरफतार कर लिया गया है, अभी तक मिले सबूतों के अनुसार मामला आनर किलिंग का ही है। गांव में बिगड़ते माहौल को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गर्इ है।












Click it and Unblock the Notifications