Hair Transplant: बाल चाहिए या जान? कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट ने ली दो जिंदगियां, एक ही डॉक्टर कटघरे में

Hair Transplant News: कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर लापरवाही से एक और जान जाने का मामला सामने आया है। फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक कटियार की संदिग्ध मौत का खुलासा तब हुआ जब पनकी के इंजीनियर विनीत दुबे की मौत ने मीडिया में हलचल मचा दी। दोनों मामलों में एक ही महिला डॉक्टर का नाम सामने आ रहा है, जिनके खिलाफ अब कई सवाल उठने लगे हैं।

मयंक की मौत बीते नवंबर में हुई थी, लेकिन परिवार ने चुप्पी साध रखी थी। अब जब विनीत की मौत का मामला उजागर हुआ, तब मयंक के परिजन भी सामने आए और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। खास बात यह है कि दोनों इंजीनियरों की मौत हेयर ट्रांसप्लांट के 24 घंटे के भीतर हुई और तकलीफें भी एक जैसी रहीं।

hair transplant incident kanpur

परिजन लगातार छह महीने से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं लेकिन आरोपी डॉक्टर अब तक फरार है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि डॉक्टर अनुष्का तिवारी बिना लाइसेंस और मेडिकल सुविधा के ही संवेदनशील सर्जरी कर रही थीं।

फर्रुखाबाद के मयंक की मौत, दर्द से तड़पते हुए दी जान

फर्रुखाबाद निवासी मयंक कटियार (32) कानपुर में पढ़ाई के बाद एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। इसके साथ ही वे व्यवसाय शुरू करने की योजना भी बना रहे थे। 18 नवंबर को मयंक ने कानपुर के केशवपुर स्थित एक क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट करवाया।

थेरैपी सुबह 8 बजे शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक चली। इसके बाद छोटा भाई कुशाग्र उन्हें लेकर घर लौट आया। लेकिन रात होते ही मयंक की तबीयत बिगड़ने लगी। तेज दर्द के बाद डॉक्टर से संपर्क किया गया, जिन्होंने इंजेक्शन लगाने की सलाह दी।

दर्द बढ़ता गया, चेहरा सूजा और फिर दम तोड़ दिया

इंजेक्शन देने के बाद भी आराम नहीं मिला, उल्टा मयंक का चेहरा सूजने लगा और रंग काला पड़ गया। दोबारा इंजेक्शन देने के बाद भी हालत नहीं सुधरी। मां प्रमोदनी कटियार ने बताया कि बेटे को हार्ट स्पेशलिस्ट के पास ले जाया गया, लेकिन वहां भी कोई राहत नहीं मिली।

कानपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि अचानक मयंक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम न होने के कारण केस दर्ज नहीं हो सका और मां छह महीने से न्याय के लिए भटक रही हैं।

पनकी के इंजीनियर की मौत से खुला राज

मयंक की मौत पर परिवार चुप था, लेकिन मामला तब खुला जब पनकी थर्मल पावर प्लांट में तैनात इंजीनियर विनीत दुबे की मौत की खबर सामने आई। विनीत 13 मार्च को हेयर ट्रांसप्लांट कराने गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई।

शारदानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें रीजेंसी में शिफ्ट किया गया, लेकिन 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। विनीत की पत्नी जया ने बताया कि डॉक्टर अनुष्का ने गलती छिपाने की कोशिश की और खुद को पहचान से दूर रखा।

जया ने डॉक्टर अनुष्का तिवारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि डॉक्टर की हेयर ट्रांसप्लांट करने की योग्यता ही संदिग्ध है। जया के मुताबिक, जब विनीत की हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने फोन पर अपनी पहचान छिपाई और बाद में गलती भी कबूली।

जया ने सीएम पोर्टल पर शिकायत के साथ ऑडियो और वीडियो साक्ष्य भी दिए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि डॉक्टर बिना वैध अस्पताल के पते और सुविधा के ही ऑपरेशन करती थीं और मरीज की हालत बिगड़ते ही भाग जाती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+