Kanpur: बॉयफ्रेंड को छोड़ उसके पिता के साथ फरार हो गई प्रेमिका, पकड़े जाने पर कहा- 'मैं इनके साथ ही रहूंगी'

कानपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी का साथ छोड़कर उसके पिता के साथ फरार हो गई। पुलिस ने प्रेमी के पिता और प्रेमिका को दिल्‍ली से बरामद कर लिया है।

girlfriend eloped with father of lover in kanpur

Kanpur जनपद से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। कानुपर की रहने वाली एक युवती अपने परिजनों को ही नहीं अपने प्रेमी को भी धोखा देते हुए प्रेमी के पिता के साथ फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने जब दोनों को गिरफ्तार किया तो घटना का खुलासा हुआ।

प्रेम प्रसंग की इस घटना को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। वहीं पकड़े जाने के बाद पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि वह अपने प्रेमी के पिता से ही प्यार करती है और उसके साथ रहना चाहती है. फिलहाल पुलिस जरूरी कार्रवाई में जुटी है।

दरअसल, औरैया जिले का रहने वाला कमलेश नाम का व्यक्ति राजमिस्त्री है और अपने जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों में मजदूरी का काम करता है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में वह अपने बेटे के साथ कानपुर जिले के चकेरी में भवन निर्माण कार्य करने आया था।

बताया जा रहा है कि चकेरी में भवन निर्माण के दौरान कमलेश का बेटा चेकेरी की रहने वाली एक युवती से प्रेम करने लगा। दोनों के बीच प्रेम बढ़ा तो उसकी प्रेमिका उसके घर भी आने लगी। इसी बीच उसकी मुलाकात प्रेमी के पिता कमलेश से हो गई।

धीरे-धीरे अपने प्रेमी से वह दूरी बनाने लगी और प्रेमी के पिता से प्‍यार करने लगी। बताया जा रहा है कि वहा पर भवन निर्माण के दौरान ही वह युवती प्रेमी को छोड़ उसके पिता को दिल दे दी। इसी बीच दोनों में प्‍यार बढ़ा तो दोनों वहां से फरार हो गए।

फरार होने के बाद युवती के परिजनों ने चकेरी थाने में युवती के गायब होने से संबंधित मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों द्वारा किसी के ऊपर संभावना जाहिर नहीं की गई ऐसे में पुलिस को गायब युवती को खोजने में कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों और मजदूरों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि लापता युवती कमलेश के बेटे से बात करती थी। ऐसे में पुलिस को उस पर शक हुआ, हालांकि वह चकेरी में रह रहा था, ऐसे में पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे।

बाद में जब पुलिस ने उसके पिता के बारे में पूछा तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। ऐसे में पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ करते हुए व सर्विलांस टीम की मदद से यह पता लगाया कि युवक का पिता कमलेश दिल्ली में रह रहा है।

इसके बाद पुलिस कमलेश से पूछताछ करने दिल्ली गई। दिल्‍ली पहुंचने के बाद पुलिस ने कमलेश और उसके कमरे से युवती को बरामद किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। दोनों को लेकर पुलिस जब चकेरी आई तो जिसने भी इस घटना को सुना वह हैरान रह गया।

इस बारे में चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह द्वारा मीडिया को बताया कि गायब युवती को दिल्‍ली से बरामद कर लिया गया है। युवती अपने प्रेमी के पिता के साथ दिल्‍ली में रह रही थी। उन्‍होंने यह भी बताया कि लड़की कमलेश के साथ रहने की जिद कर रही है।

फिलहाल लड़की को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया गया है वहीं कमलेशा को थाने में रखा गया है। लड़की बालिग और कमलेश दोनों बालिग हैं और साथ रहने की बात कर रहे है। फिलहाल लड़की के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+