पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बेच दिया कानपुर में अपना घर, जानिए कितने में बिका 25 साल पहले खरीदा गया आशियाना

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर में दयानंद विहार स्थित अपना घर बेच दिया है। उन्नाव के मूल निवासी डॉक्टर दंपत्ति शरद कटिया और श्रीति बाला कटियार ने रामनाथ कोविंद का ये घर खरीदा है। 21 अक्टूबर को मकान की रजिस्ट्री हुई है।

25 साल पहले खरीदा था मकान

25 साल पहले खरीदा था मकान

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 साल पहले ये मकान खरीदा था। उस दौरान कोविंद कानपुर कचहरी में वकालत करते थे। यह मकान एचआइजी श्रेणी का था। 286 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले मकान को कोविंद ने और बनवाया। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा हॉल, तीन कमरे, किचन, टॉयलेट और लॉन है। पहली मंजिल पर भी एक कमरा बना हुआ है।

रामनाथ कोविंद ने इस मकान में गुजारा काफी समय

रामनाथ कोविंद ने इस मकान में गुजारा काफी समय

रामनाथ कोविंद परिवार के साथ भी इस मकान में काफी समय तक रहे। वह इस मकान में बिहार के राज्यपाल होते हुए आए थे। हालांकि, बाद में राष्ट्रपति पद पर रहते हुए एक बार भी इस मकान में नहीं आए। उनकी पत्नी सविता कोविंद एक बार यहां आई थीं और आसपड़ोस के लोगों से मुलाकात की थी।

कितने में बिका रामनाथ कोविंद का घर

कितने में बिका रामनाथ कोविंद का घर

रामनाथ कोविंद का यह मकान उन्नाव के डॉक्टर शरद कटियार ने अपनी पत्नी डॉक्टर श्रीति बाला कटियार के नाम पर खरीदा है। डाक्टर शरद एनेस्थीशिया, जबकि उनकी पत्नी स्त्री रोग एवं प्रसूति की विशेषज्ञ हैं। दंपत्ति का बिल्हौर में श्रीष हॉस्पिटल भी है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर दंपति ने 1.80 करोड़ रुपए में रामनाथ कोविंद का मकान खरीदा है। डॉक्टर दंपती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह रहने के लिए मकान नहीं है, बल्कि एक यादगार धरोहर है। यह सौभाग्यशाली हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ने इसके लिए उन्हें चुना।

गांव की जमीन दान कर चुके हैं रामनाथ कोविंद

गांव की जमीन दान कर चुके हैं रामनाथ कोविंद

बता दें, रामनाथ कोविंद अपनी गांव की जमीन पहले ही दान दे चुके हैं। गांव की इस जमीन पर स्कूल और सामाजिक कार्यों के लिए एक बारात घर बना है। कानपुर में कोविंद का एक मात्र मकान बचा था, जिसे अब उन्होंने डॉक्टर दंपती को बेच दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+