CAA-NRC: कानपुर में हिंसा फैलाने के आरोप में PFI के 5 सदस्य गिरफ्तार
कानपुर। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने कानपुर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर कानपुर के बाबूपुरवा और यतीमखाना में हिंसा भड़काने का आरोप है।

बता दें, पीएफआई के सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस ने पीएफआई और एआईएमआईएम से जुड़े कई लोग चिह्नित कर लिया था। साक्ष्य जुटाकर इन लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही थी।
एसएसपी अनंत देव ने बताया था कि दोनों संगठनों के लोगों ने पहले ही हिंसा की साजिश रच ली थी। इसमें बाहरी लोग भी शामिल हैं। इन बाहरी लोगों को सर्विलांस, वीडियो फुटेज, फोटो व अन्य माध्यमों के जरिये पहचानने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को पीएफआई पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications