चार महीने से पत्नी के साथ घर में बंद था आईआईटी प्रोफेसर, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो उड़े होश

प्रोफेसर संजीव दयाल और उनकी पत्नी विद्या शारदा नगर के अपने ट्वीन टावर्स फ्लैट में लंबे समय से अकेले रह रहे थे। प्रोफेसर और उनकी पत्नी ने खुद को चार महीने से कमरे में बंद कर लिया था।

कानपुर। कानपुर में आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर ने चार महीने तक खुद को पत्नी के साथ अपने घर में कैद किए रखा। कानपुर के शारदानगर इलाके में रहने वाले दंपत्ति को मंगलवार पुलिस ने फ्लैट के कमरे से बेहोशी की हालत में निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

चार महीने से पत्नी के साथ घर में बंद था आईआईटी प्रोफेसर

प्रोफेसर संजीव दयाल और उनकी पत्नी विद्या शारदा नगर के अपने ट्वीन टावर्स फ्लैट में लंबे समय से अकेले रह रहे थे। प्रोफेसर और उनकी पत्नी ने खुद को चार महीने से कमरे में बंद कर लिया था लेकिन इसकी किसी को खबर नहीं थी। मामले की जानकारी तब हुई, जब सोमवार उनके पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट से बदबू महसूस की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस पहुंची लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई तो प्रोफेसर और उनकी पत्नी बेहोशी की हालत में मिले।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संजीव दयाल बेड पर पड़े मिले को उनकी पत्नी विद्या दूसरे कमरे में बेड के नीचे नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई थीं। दयाल की दाढ़ी बढ़ी हुई थी और कपड़े भी बेगद गंदे थे। दंपती ने शौचालय के दरवाजे को कीलें लगाकर बंद कर दिया था। डॉक्टर दोनों की जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा लगता है दोनों ने पिछले कुछ दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। कल्याणपुर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि क्या दंपति अवसाद से पीड़ित है या वे कोई अन्य मानसिक परेशानी का शिकार थे। पुलिस पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस बिल्डिंग के सीसीटीवी का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि दंपत्ति के बारे में सही-सही जानकारी मिल पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+