कानपुर: होटल पर पुलिस ने मारा छापा, इस हालत में मिले 8 जोड़े

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 8 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने ये कार्रवाई देह व्यापार की सूचना पर की थी। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने ले आई, जहां उनके परिजनों को बुलाया गया। वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के संचालक को भी पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया है।

Eight couples found during police raid in hotel

जानकारी के अनुसार, मामला कानपुर जिले के कलेक्टर गंज थाना क्षेत्र के ओम होटल का है। सीओ कलेक्टर गंज श्वेता यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से ओम होटल पर देहव्यापार की सूचनाएं मिल रही थीं। ऐसी ही एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को होटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से आठ जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

सीओ के मुताबिक होटल के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी। वहीं पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियां कानपुर की ही बताए जा रहे हैं। इन सभी के परिवारों को थाने बुलाया जा रहा है। साथ ही होटल के खिलाफ भी पुलिस एक्शन लेगी। आपको बता दें कि पुलिस की रेड पड़ते ही होटल में अफऱा तफरी मच गई थी। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+