सारी कांग्रेस हारी, लेकिन जायसवाल की जंग जारी

केन्द्रीय कोयला मंत्री जायसवाल चकेरी स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर स्थित मतदान केन्द्र गये और अपने मताधिकार का उपयोग किया। वोट डालने के बाद जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, 'मेरा हर बार मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी से होता है और इस बार भी मुकाबला भाजपा से ही है।'
विरोधी दलों ने उन पर कई तरह के आरोप लगाए। अपने ऊपर लगे आरोपों पर जायसवाल ने कहा कि आरोप लगाने वालों को मैं कई बार चुनौती दे चुका हूं, लेकिन आरोप लगाने वाले चाहे भाजपा नेता अरूण जेटली हों या नरेन्द्रक मोदी हों या मुरली मनोहर जोशी हों। किसी ने मेरी चुनौती स्वीकार नहीं की और न ही आरोप साबित कर पाये।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोग आरोप लगाते ही रहते हैं। इससे मुझे कोई फर्क नही पड़ता। जायसवाल ने कहा कि देश में एक बार फिर यूपीए की सरकार बनेगी। उन्होंने उम्मीद एक बाऱ फिर से बाजपा का सफाया होगा।












Click it and Unblock the Notifications