अब साईकिल की सवारी नहीं करेंगे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, कानपुर से लौटाया टिकट

Comedian Raju Srivastava return SP ticket for LS Poll
कानपुर। लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के सहारे सरकार बनाने का सपना देख रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को जोर का झटका लगा है। मुलायम सिंह के कहने पर ही सपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कानपुर से अपनी उम्मीदवार घोषित किया था। सपा राजू श्रीवास्तव के हंसी-ठहाकों के सहारे कानपुर सीट अपने कब्जे में करना चाहती थी, लेकिन राजू श्रीवास्तव ने ऐन मौके पर सपा की साईकिल की सवारी करने से इंकार कर दिया है।

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी को अपने उम्मीदवारी की टिकट लौटाते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्होंने बेहद सोच-समझकर उठाया है। राजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि कानपुर से उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही उन्हें वहां पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का साथ नहीं मिल रहा था। इससे खफा होकर उन्होंने अपना टिकट वापस किया है।

Did You Know: राजू श्रीवास्तव को लालू प्रसाद की मिमिक्री करने में महारथ हासिल है

राजू ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही इन लोगों की रोजी-रोटी चलती है। इसके बावजूद भी ये लोग उनके आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। वहां के स्थानीय नेता उनकी जगह होर्डिग्स पर अपनी तस्वीर लगाते हैं। इसी नजरअंजादी के कारण उन्होंने अपनी टिकट लौटा दिया। उन्होंने टिकट वापसी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजू ने कहा कि उनका सपना है कि मुलायम सिंह यादव देश के पीएम बनें।

Did You Know: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव 1993 से फिल्म इंस्ट्री में काम कर रहे है, लेकिन उन्हें असली पहचान इंडियन लाफटर चैलेंज में मिली। उन्हें आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव की मिमिक्री करने में महारथ हासिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+