राष्ट्रपति कोविंद के दौरे से पहले CM योगी पहुंचे कानपुर के परौख गांव, तैयारियों का लिया जायजा

कानपुर, 02 जून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात में परौख गांव के मिलन केंद्र पहुंचे। कानपुर ज़िलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर दौरे के लिए तैयारियां की जा रही हैं। महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित रूट और कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है। आज हम व्यवस्था का मुआयना कर रहे हैं। कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

CM Yogi reached Paraunkh village in Kanpur dehat ahead of President ramnath Kovind visit

सर्किट हाउस में ठहरेंगे राष्ट्रपति कोविंद

कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति सर्किट हाउस में ठहरेंगे, जिसे देखते हुए वहां पर एसपी रैंक के ऑफिसर को तैनात किया गया है। रूट की चेकिंग की जा रही है। रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। गाड़ियों के लिए अलग से पार्किंग बनाई गई है।

3 जून को कानपुर देहात के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति कोविंद

बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 जून को कानपुर देहात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियां कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी आज खुद राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौख पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+