कानपुर: दरोगा छेड़छाड़ पीड़िता से बोला- मैं कोरोना से पीड़ित हूं, जीवन रहा तो...
कानपुर। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चकेरी थाने में छेड़छाड़ पीड़िता ने बयान दर्ज करने की बात कही तो दरोगा ने कहा, 'मैं कोरोना वायरस से पीड़ित हूं। अगर जीवन रहा तो बयान दर्ज कर लेंगे। पीड़िता की मानें तो मैं दरोगा को बयान दर्ज करने के लिए संपर्क कर रही थी, तब फोन पर उन्होंने यह बातें कहीं। अब दरोगा का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कानपुर जिले के चकेरी थाने का है। दरअसल, महिला अधिवक्ता ने इलाके के तीन युवकों पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर तेजाब से नहलाने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच चकेरी थाने के दरोगा राम आसरे त्रिपाठी को दी गयी है। पीड़ित पक्ष ने बीते मंगलवार को दरोगा से फोन पर 164 के बयान दर्ज कराने की बात पूछी तो दरोगा ने कहा कि हमें कोरोना वायरस हो गया है। साथ ही कहा कि अगर जीवन रहा तो बयान कराएंगे।
दारोगा की इस टिप्पणी पर जब पीड़ित पक्ष ने इंस्पेक्टर से बात करने को कहा तो दारोगा ने कहा कि किसी से भी शिकायत कर लो। पहले बीमारी देखेंगे, फिर नौकरी। वहीं, मामले में सीओ कैंट आरके चतुर्वेदी का कहना है कि दरोगा राम आसरे त्रिपाठी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि उन्होंने इस तरह की टिप्पणी क्यों की।












Click it and Unblock the Notifications