अरबपति के बेटे ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया रेप, गिरफ्तार

कानपुर। यूपी के कानपुर में पुलिस ने अरबपति बाप के बेटे को नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 13 मार्च को कल्याणपुर थाने में केस दर्ज करवाया था। तब से पुलिस आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। आखिरकार पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

businessman son arrested for raping minor girl in kanpur

जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने कल्याणपुर थाने में आयुष खेमका पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप है कि लड़की के परिवार के लोगों ने आयुष के पिता कपड़ा कारोबारी सुनील खेमका और मां नीलम खेमका को बताई तो दोनों ने उसे पीटा था। 13 मार्च को मामले में रेप, पॉक्सो और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आयुष के पिता सुनील खेमका कपड़ा कारोबारी हैं। परिवार के लोग कानपुर में एक मशहूर पान मसाला और गुटखा ब्रैंड के मालिक हैं।

नाबालिग से रेप का केस दर्ज होने के बाद से आरोपी आयुष खेमका फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने केस में चार्जशीट भी लगा दी थी। मामले में कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वॉरंट जारी कर दिया था। बुधवार दोपहर सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के पास आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+