कानपुर के अन्नू अवस्थी का डेंगू के खिलाफ अनोखा जागरूकता अभियान, मच्छरदानी से पैक जीप लेकर पहुंचे नगर निगम

उत्तर प्रदेश में हर साल हज़ारों लोग जानकारी और जागरूकता के अभाव में डेंगू बुखार की चपेट में आकर अपनी जान गवां देते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए, यहाँ तक की 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस तक घोषित कर दिया। लेकिन आज के हालात कहते हैं कि इस सब से कोई फायदा नहीं हुआ है। इसी के चलते लोगों को जागरूक करने के लिए हास्य कलाकर अन्नू अवस्थी ने एक अनोखा अंदाज निकाला है। इनके इस अंदाज़ को जो भी देख रहा है वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।

जीप को किया मच्छरदानी में पैक

जीप को किया मच्छरदानी में पैक

बता दें की कानपुर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए हास्य कलाकर अन्नू अवस्थी ने एक अनोखा अंदाज निकाला। उन्होंने अपनी जीप के साथ खुद को मच्छरदानी में पैक करके, वह नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान जिसने भी उनको देखा उसकी हंसी छूट गई है। नगर निगम पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी जीप को पूरे शहर में घुमाया। इस दौरान उनकी जीप पर नाना पाटेकर अभिनीत रचना "एक मच्छर आदमी को हिंजड़ा बना देता है" चलाकर लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित भी किया। यह वीडियो कुछ दिन पुराना है लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

सब कुछ सरकार ही नहीं करेगी

सब कुछ सरकार ही नहीं करेगी

अन्नू अवस्थी ने बातचीत में बताया कि सरकार की जिम्मेदारी चीन और पाकिस्तान को मारने की है। मच्छर भी सरकार मारे और लोग अकेले मौज लें, येगलत बात है। मच्छर लोगों को खुद ही मारने चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल रहे हैं। डेंगू से बचना है तो खुद को भी जिम्मेदारी समझनी होगी। सरकार ही सब कुछ करेगी, ऐसा नहीं सोचना चाहिए। घर में डेंगू का लार्वा न पनपे, इसके लिए लोगों को खुद प्रयास करने होंगे। उन्होंने व्यंग कस्ते हुए यह भी कहा कि मच्छर अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आप घर में अकेला न रहे, इसके लिए वे पूरा प्रयास कर रहे हैं। अकेले पाकर आपको प्यार कर भी कर रहे हैं। प्यार करते ही आप अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पतालों के भरोसे में नहीं रहे, खुद के जिम्मेदार होने के साथ ही दूसरे को भी जागरूक करें।

'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल में किया है काम

'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल में किया है काम

अन्नू उन्नाव के सुमेरपुर गांव के रहने वाले हैं। बचपन से उनका सफर काफी कठिनाइयों से होकर गुजरा है। अन्नू के पिता सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट की नौकरी करते थे। वो उन्नाव से आकर कानपुर के देवनगर में रहने लगे थे. अन्नू अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। बचपन से मस्तमौला अन्नू अवस्थी का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। पहली बार 1985 में हाईस्कूल की परीक्षा दी जिसमें फेल हो गए। गंभीर विषयों को व्यंग्य के जरिए पेश करने की कला और रोचक विषयों से हंसाने का हुनर उन्हें लोकप्रिय बनाता है। उन्होंने चर्चित सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में भी काम किया है। इस सीरियल में उन्होंने अंगूरी भाभी के ममिया ससुर की भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+