मोदी की रैली से पहले सीएम अखिलेश करेंगे कानपुर का दौरा

अखिलेश 18 अक्टूबर को कानपुर में विकास कार्यों का जायजा लेंगे और कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करेंगे। मोदी की रैली के बाद आयोजित हुई अखिलेश के इस दौरे के सियासी नजर से देखा जा रहा है। मोदी की रैली से पहले शहर का दौरा कर मुख्यमंत्री अखिलेश कानपुर जाकर विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत कर ये संदेश देने की कोशिश करेंगे कि समाजवादी पार्टी विकास के एजेंडे पर चलने वाली पार्टी है।
अखिलेश कानपुर का दौरा कर वहां आधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष, एक बालिका इंटर कॉलेज और कम आय के लोगों के लिए बनाए गए पांच सौ से ज्यादा मकानों का उद्घाटन करेंगे जबकि तीन सामुदायिक केंद्रों और कानपुर विकास प्राधिकरण की बहुमंजिला पार्किंग का शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि मोदी की कानपुर रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया गया है। उनके साथ-साथ कैबिनेट मंत्री और कानपुर से कांग्रेस सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल और तमामन विरोधी दलों के नातओं को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications