कानपुर से लौटते वक्त उठाया मैगी का लुत्फ़, Akhilesh yadav के इस अंदाज के लोग हो रहे हैं कायल
कनपुरिया हाथों की बनी मैगी अखिलेश यादव को इतनी पसंद आ गई कि उनका काफिला गंगा बैराज पर जा रुका और एक मैगी प्वाइंट पर जाकर मैगी खिलाने को कह दिया। मैगी का एक चम्मच स्वाद चखते ही बोल पड़े वाह क्या स्वाद है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बन चुका है। कनपुरिया हाथों की बनी मैगी अखिलेश यादव को इतनी पसंद आ गई कि उनका काफिला गंगा बैराज पर जा रुका और एक मैगी प्वाइंट पर जाकर मैगी खिलाने को कह दिया। मैगी का एक चम्मच स्वाद चखते ही बोल पड़े वाह क्या स्वाद है। वहीं अपने शीर्ष नेता के इस अंदाज को देख विधायक व अन्य नेताओं ने भी मैगी का लुफ्त उठाना शुरू कर दिया।

वाह ! क्या स्वाद है मैगी का - अखिलेश यादव
दरअसल, यह सब उस वक्त हुआ जब अखिलेश यादव कानपुर की जिला जेल पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने जेल में बन्द सपा विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात करने के बाद वापस लखनऊ को रवाना हुए थे। तभी गंगा बैराज पर बने मैगी प्वाइंट को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकने को कहा। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से एक मैगी बनाने को कहा। अखिलेश यादव और उनके काफिले को देखकर मैगी पॉइंट के कर्मचारी समेत वहां मौजूद अन्य लोग भी अखिलेश यादव को देख हैरान रह गए। उनका यह देसी स्टाइल देखकर आम जनता तो हैरान थी ही मगर उनके साथ काफिले में शामिल विधायक और अन्य नेता भी चकित थे।
बहरहाल, दुकानदार ने घबराते हुए मैगी बनाई और अखिलेश यादव की ओर बढ़ा दी। मैगी बनाने वाले कारीगर ने बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें घबराहट हो रही थी कि मैगी कैसी बनी होगी। अगर अखिलेश जी को पसंद नहीं आई तो क्या। लेकिन जल्द ही उनकी यह घबराहट ख़ुशी में बदल गई क्योंकि अखिलेश यादव ने जैसे ही पहला चम्मच खाया तो उनके मुँह से बस यही निकला कि "वाह ! क्या मैगी बनाई है। "

जेल में बंद सपा विधायक से मुलाकात
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को कानपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले अखिलेश यादव ने कानपुर देहात जाकर पुलिस कस्टडी में मरे बलवंत सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की थी। बलवंत के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के कारण उसकी मौत हुई थी। इन दोनों मुलाकातों से वापसी के दौरान अखिलेश यादव, आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के आग्रह पर गंगा बैराज स्थित मनोज निषाद की मैगी की दुकान पर मैगी खाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने व्यापारी का हाल चाल जाना।
ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना
मैगी खाने की तस्वीर ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा "छोटे कारोबारियों के विकास से ही, भाजपा सरकार में दम तोड़ती अर्थव्यवस्था वापस सांस ले सकती है, कारोबारियों को प्रोत्साहन की ज़रूरत है न कि भ्रष्टाचारी छापों की। " गौरतलब है कि हाल में व्यापारियों पर पड़े जीएसटी छापे का अखिलेश यादव पुरजोर विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications