कानपुर के अहमद भी 28 सालों से मना रहे हैं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कानपुर। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है और लोग बड़ी धूमधाम से भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को मना रहे हैं। यूं तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मुख्य रूप से हिंदुओं का त्योहार है लेकिन कानपुर के डॉ. एस अहमद भी कई सालों से इस पर्व को मना रहे हैं। कानपुर के अहमद पिछले 28 सालों से जन्माष्टमी के त्योहार को अपने घर पर मनाते आ रहे हैं।

जन्माष्टमी 2016: क्या आपको पता है राधे-कृष्ण का असल मतलब?

Ahmed of Kanpur celebrates Shrikrishna Janmashtami to spread peace in hindu muslim

वह बकायदा भगवान कृष्ण की झांकी अपने घर पर बनाते हैं और खुद अपने हाथों से बाल कृष्ण का श्रंगार करते हैं। अहमद बताते हैं कि जन्माष्टमी के पर्व के जरिए मैं हिंदू और मुसलमान दोंने ही संप्रदाय में भाईचारे का विस्तार करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दोनों ही समुदायों में शांति हमेशा बनी रहे। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इस पर्व को हर्षोउल्लास से मनाता है।

अहमद बताते हैं कि उनका पूरा परिवार उनकी इस पहल का समर्थन करता है और सभी लोग पूरी भावना से इस पर्व को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हम पिछले कई सालों से इस पर्व को मनाते आये हैं। आपको बता दें कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की विशेष धूम है और लोग विशेष पूजा अर्चना भी कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में दही हांडी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। गोविंदा दही हांडी फोड़ने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+