सादे कपड़ों में पहुंचे एडीजी से लड़ने लगा सिपाही, जैसे ही पता चला फिर वीडियो में देखिए क्या हुआ?
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात करना एक सिपाही को भारी पड़ गया। दरअसल, निरीक्षण करते हुए कानपुर के एडीजी अचानक मौके पर पहुंच गए। सादे कपड़ों में एडीजी ने सिपाही को मना किया तो वह उनसे भिड़ गया। वहीं, जब हकीकत पता चली तो हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

बीच रास्ते में कार खड़ी कर बातें कर रहा था सिपाही
कानपुर के एडीजी जोन प्रेम प्रकाश सुबह अचानक कल्याणपुर बिठूर रोड में निरीक्षण करते हुए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एडीजी प्रेम प्रकाश सादी वर्दी में थे, तभी एक सिपाही बीच रास्ते में अपनी कार खड़ी करके बातें कर रहा था। एडीजी के मना करने पर सिपाही उन्हें पहचान नहीं पाया और उनसे भिड़ गया।

एडीजी ने किया चालान
जानकारी होने पर सिपाही के हाथ पैर फूल गए और एडीजी के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और माफी मांगने लगा। एडीजी ने सिपाही की गाड़ी का चालान कर दिया है। इस दौरान एडीजी ने कल्याणपुर में पैदल मार्च किया और यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे लोगों को कड़ी हिदायत दी है। एडीजी ने थाना प्रभारी को भी जमकर फटकार लगाई।












Click it and Unblock the Notifications