कानपुर: बस और टेंपो में भीषण टक्कर, 17 की मौत, PM मोदी ने की आर्थिक मदद की घोषणा
कानपुर, 8 जून। कानपुर में भीषण हादसा हुआ है। यहां सचेंडी के पास एक बस और लोडर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक डबल डेकर एसी बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। तेज रफ्तार बस सचेंडी के पास पहुंची थी कि इसी दौरान सामने से एक टेंपों से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाद टेंपो के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों वाहन खाईं में पलट गए। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुए लोगों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। अभी तक डॉक्टरों ने 17 लोगों को मृत घोषित किया है। मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि 21 लोगों को अस्पताल लाया गया था जिसमें 17 की मौत हो गई है। चार लोगों को हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सीएम और पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
कानपुर में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
वहीं हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सहायता राशि देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों को तत्काल 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि देने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications