कानपुर में लेडी डॉक्टर के एकतरफा प्यार में युवक हुआ दीवाना, रोज अलग नाम की पर्ची लेकर जाता था अस्पताल
जब इश्क का भूत सिर चढ़ कर बोलता है तब दुनिया में कुछ नजर ही नहीं आता, न मानप्रतिष्ठा की परवा न कैरियर की चिंता। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक मरीज डॉक्टर के प्यार में पागल हो गया। बात बस इतनी ही नहीं है, वो युवक डॉक्टर से बार बार मिलने के लिए रोज अलग अलग नाम से और अलग अलग बीमारी बता कर अस्पताल आने लगा। डॉक्टर को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अलग अलग नाम से बनवाता था पर्ची
दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश में कानपुर के जाजमऊ का है। यहाँ रहने वाला तौहीद पंद्रह दिन पहले बीमार पड़ा था तो वह हैलट की ओपीडी में पर्चा बनवा कर अपने को दिखाने पहुंचा। उस दौरान ओपीडी में मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर मरीजों को देख रही थी। जूनियर डॉक्टर ने इसको भी देखा, जूनियर डॉक्टर ने उसके इलाज की दवा लिखकर तौहीद को अस्पताल से भेज दिया। लेकिन इस दौरान तौहीद को जूनियर डॉक्टर से इश्क हो गया। इसके बाद दूसरे दिन फिर तीसरे दिन और लगातार यह ओपीडी में पर्चा बनवा कर जूनियर डॉक्टर को दिखाने लगा।
पंद्रह दिनों से लगातार ओपीडी का पर्चा बनवा कर डॉक्टर को देखने के लिए जाने लगा शक होने पर डॉक्टर ने अपने सीनियर से इसकी शिकायत की, इसके बाद कर्मचारियों ने शनिवार को इस युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की फिर पुलिस को सौंप दिया पिटाई और पकड़े जाने के बाद अब यह सफाई दे रहा है कि हम तो दवा लेने गए थे अब दोबारा नहीं जाएंगे।

डॉक्टर नहीं दिखी तो हो गया बेचैन
वैसे तो बीमार व्यक्ति अपनी बीमारी दिखाने के लिए डॉक्टर के पास जाता है, लेकिन कानपुर के इस मरीज ने तो कमाल ही कर दिया। मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल की डॉक्टर से प्यार का यह मामला कानपुर में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया यह भी जा रहा है कि एक दिन जब वह दुसरे नाम से पर्ची बनवाकर पहुंची तो उस दिन ओपीडी में जूनियर डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगी थी। इस बात से युवक बेचैन हो गया और बाकी डॉक्टरों से उसके बारे में पूछताछ करने लगा। डॉक्टरों को उसके पूछताछ के ढंग से कुछ संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल लेडी डॉक्टर को इसके सूचित किया। अगली बार लेडी डॉक्टर पहले से तैयार बैठी थी। लिहाजा थोड़ी ही जांचपड़ताल से युवक की पूरी असलियत सामने आ गई। इसके बाद कर्मचारियों ने इस युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस के हवाले कर दिया।

एक तरफ़ा प्यार हो सकता है खतरनाक
दोस्तों आपने प्यार शब्द के बारे में तो जरूर सुना होगा, प्यार दुनिया का एक ऐसा शब्द है जो हर व्यक्ति को खुशी देता है, लेकिन प्यार का भी एक खतरनाक रूप होता है जिसे हम कहते हैं एकतरफा प्यार, एक तरफा प्यार यानी कि जब प्यार एक तरफ से हो और दूसरी तरफ से ना हो। ऐसा ज्यादातर लड़कों के साथ होता है।
ऐसे प्यार में व्यक्ति हर समय अपने प्यार के बारे में सोचता रहता है, सुबह से लेकर शाम तक में हजारों बार उसके मन में यह खयाल आता रहता है कि अभी उसका प्यार क्या कर रहा होगा या कहां होगा, उसे हर समय अपने प्यार की चिंता सताती रहती है। जबकि दूसरी तरफ उसके प्यार को उसके बारे में जरा भी फिक्र नहीं होती वह उसके बारे में कभी सोचती भी नहीं, क्योंकि प्यार उसकी तरफ से नहीं उसके प्रेमी की तरफ से है।
ऐसे में यदि लड़की किसी दूसरे लड़के से बात भी करती है तो उसके प्रेमी को ये बात दिल में चुभ जाती है, वह हर समय उसको खोने के डर में जीता रहता है जिससे वो अपने काम में, अपनी पढ़ाई में, अपने रोजगार में ध्यान नहीं दे पाता। कभी-कभी तो ऐसे मामलों में आत्महत्या तक की नौबत आ जाती है प्रेमी एक-दूसरे को मरने मारने में उतारू हो जाते हैं बदले की भावना अंदर पनपने लगती है।
इसलिए दोस्तों यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो जल्द से जल्द अपने प्यार का इजहार कीजिए इसके बाद परिणाम जो भी हो उसे अपनाइये और अपने जीवन को आगे बढ़ाइए। यूं ही किसी के पीछे घूम कर अपनी जिंदगी बर्बाद करना अच्छी बात नहीं।












Click it and Unblock the Notifications