कानपुर में डबल मर्डर: गुंडों ने घर में घुसकर 80 साल की महिला और नाती को मारी गोली

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उनकी नाती की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात को हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह रही कि इस दोहरे हत्याकांड की खबर आस-पड़ोस में रहने वालों नहीं हो सकी। मृतका की बेटी जब दुकान बंद कर घर पहुंची तो उसने जमीन पर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े देखे। उसके रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

IG-SSP समेत कई थानों की पुलिस मौके पर

IG-SSP समेत कई थानों की पुलिस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। आईजी मोहित अग्रवाल व एसएसपी अनंत देव तिवारी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस आशनाई और संपत्ति विवाद में जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, वारदात कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां इलाके में हुई है। मनोज गुप्ता चमड़ा कारोबारी हैं। परिवार में पत्नी कोमल, बेटी सौम्या और बेटा सुजल था। मनोज के परिवार के साथ ही उनकी पत्नी कोमल की नानी शांती भी साथ रहती थी। मनोज के मुताबिक शुक्रवार वह काम से जाजमऊ गए थे। पत्नी बेटी संग कास्मेटिक की दुकान पर थी। घर पर सुजल और उसकी परनानी शांती थीं। कोमल ने बताया कि शाम 7:30 बजे वह दुकान बंद करके बेटी संग घर पहुंची। मेनगेट खुला था और अंदर की लाइट बंद थी।

खून में लथपथ जमीन पर पड़े थे शव

खून में लथपथ जमीन पर पड़े थे शव

कमरे में पहुंची तो नानी और उसका बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे, जिससे उसकी चीख निकल गई और मदद के लिए शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गई। उसकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों के साथ उनके चचेरे भाई भीम गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सुजल की सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में वह पुलिस को सूचना देने केबाद सुजल को लेकर कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मनोज का आरोप है कि घर के सामने रहने वाले टेंपो चालक से उनका कई बार विवाद हो चुका है। जिसकी खुन्नस में उसने वारदात को अंजाम दिया।

क्या कहा एसएसपी ने...

क्या कहा एसएसपी ने...

एसएसपी ने कहा कि परिजनों के आरोपों के आधार पर पड़ोसी टेंपो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी टीमें जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+