कानपुर में 13 साल की बेटी को खोजता फिर रहा परिवार, पिता ने कहा- पुलिस हमें थाने से भगा देती है

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर का एक परिवार अपनी नाबालिग बेटी तलाश में भटक रहा है। उन्होंने यूपी पुलिस को कई बार गुहार लगाई, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंची। लापता नाबलिग लड़की के पिता का कहना है कि, सिपाहियों ने हमें थाने की चौखट से वापस कर दिया।

a 13 year old girl abducted by neighbor from kanpur

यह मामला बिठूर थानाक्षेत्र के मकसूदाबाद गाँव का है। जहां रहने वाले दिनेश सिंह व गीता देवी की बेटी अगवा हुई है। वह 13 साल की थी। माता-पिता के आरोप हैं कि, बेटी को पड़ोस में रहने वाले दिनेश पटेल, मनोज पटेल व उनके रिश्तेदार सुरेन्द्र आदि बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। तब से वह कहीं मिल नहीं पाई है।

a 13 year old girl abducted by neighbor from kanpur

4 अगस्त से रोज वे बेटी की वापसी की बाट जोहते हैं और खोजते भी हैं। उन्होंने बिठूर थाने के पुलिसकर्मियों से भी प्रार्थना की कि, बेटी को कहीं ढूंढा जाए। दिनेश सिंह कहते हैं कि, पुलिस हमारी नहीं सुनती। थानेदार और चौकी प्रभारी थाने से भगा देने पर आमाद हैं।

a 13 year old girl abducted by neighbor from kanpur

पिता का कहना है कि, एक शख्स जो हमारी बेटी को ले गया, हमें पता चला है कि उसका नाम दिनेश पटेल है। वह जिस महिला को अपनी पत्नी बताता था उसे वह बिहार से खरीदकर लाया था। हमें अपनी बेटी की ​फिक्र है, उसे वापस दिला दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+