कन्नौज: राशन नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने DM कार्यालय घेरा, किया हंगामा
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में राशन नहीं मिलने से परेशान लोगों ने डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि मशीन में अंगुठा नहीं लगने की वजह से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही उन्होंने का कि कोटेदारों और अधिकारी मिलकर उन्हें मिलने वाला राशन पर डाका डाल रहे हैं। बता दें कि राशन न मिलने के कारण आक्रोशित महिलाओं ने जिला आपूर्ति अधिकारी व कोटेदार के मुर्दाबाद के खिलाफ नारेबाजी की।

डीएम कार्यालय का घेराव कर बोला हल्ला
कन्नौज में राशन व्यवस्था को लेकर अब कई सवाल उठाने लगे हैं। गरीबों को मिलने वाला राशन मिलने की बजाय लोग राशन पाने के लिए भटक रहे हैं। जिले के कई क्षेत्रों में कोटेदार से नाराज भारी भीड़ डीएम कार्यालय का घेराव कर हल्ला बोल दिया। डीएम कार्यालय के गेट पर खड़े होकर कोटेदार और जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए उनका कहना है कि राशन लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

इसमें कितनी सच्चाई
वहीं इस मामले में कोटा वितरण कर रहे कर्मचारी ने बताया कि सरकार के पास हमारा 58 कुंटल माल जमा है, जो हमें नहीं मिलता है। हमें आवंटन से आधा माल मिलता है। इसको लेकर कई बार डीएम और डीएसओ से लिखित शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, कोटेदार ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुकान जबरदस्ती मुझे दी गई है, जबकि यह दुकान कहीं और अटैच होनी चाहिए।
बोले अधिकारी
वहीं इस पूरे प्रकरण में कन्नौज के जिलाधिकारी का कहना है कि पिछले महीने से ग्रामीण क्षेत्रों में ई-फॉर मशीन लगाई गई है। जिसमे कुछ लोगों के अंगूठे लगते हैं और कुछ लोगों के अंगूठा नहीं लगता है। लेकिन जिन लोगों के अंगूठा नहीं मिल पा रहे हैं उन लोगों को भी हम लोग राशन देने का काम कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों द्वारा यह जानकारी मिली है कि कोटेदार राशन का वितरण सही नहीं कर रहा है उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications