कन्नौज: खून से लथपथ मिला महिला का शव, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

कन्नौज। कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर फगुआभट्टा के पास ईशन नदी के पास खेत की झाड़ियों में एक 25 से 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के गले में जख्म के निशान है, तो वहीं चेहरे की हालत यह बता रही है कि पहचान छुपाने के लिए उस पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर चेहरा झुलसा ने की कोशिश की गई।

woman dead body found in kannauj

सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं, मामले की तह तक पहुंचने के लिए फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है और शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

तिर्वा कोतवाल टीपी वर्मा फोरेंसिक जांच के बाद महिला की शिनाख्त में जुट गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कन्नौज तिर्वा मार्ग फगुआ के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में एक शव मिला है ऐसा प्रतीत होता है की महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच होगी, विवाहित महिलाएं और उसको वहीं पर लाकर उसकी हत्या की गई है। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर है और कोशिश कर रहे हैं कि शव की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+