UP Lok Sabha Election 2024: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामाकंन
UP Lok Sabha Chunav 2024: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा से पर्चा दाखिल किया। वहीं इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक से उनका सामना होगा। इस दौरान उनके चाचा रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। सुब्रत पाठक ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। अखिलेश यादव के यहां से चुनाव लड़ने से इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।
नामांकन करने से पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी दो तस्वीरें शेयर भी की। यह तस्वीर उस वक्त की है जब अखिलेश ने पहली बार नामांकन किया था। इन तस्वीरों के शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा, 'फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा.'

बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने बताया कि अखिलेश यादव के इस सीट से चुनाव लड़ने से अब मुकाबला रोचक हो गया है। यह उसी तरह है जैसे भारत पाकिस्तान मैच का मैच होता है। अगर तेज प्रताप के साथ मैच होता तो भारत बनाम नेपाल जैसा होता ।
सुब्रत पाठक ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी लूट और आतंकवाद को बढ़ावा देती है। यह लडाई कन्नौज और बाहरी की है। मैं कन्नौज का हूं।
शिवपाल यादव ने कहा कि यहां की जनता सपा के साथ है। इस चुनाव में अखिलेश यादव भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। वह यहां से पहले भी चुनाव जीत चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications