UP News: कन्नौज मामले में पीड़िता की बुआ का बड़ा बयान, कहा- नवाब भैया को फंसाया जा रहा, तीन नेता हैं शामिल
UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव को लेकर नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की बुआ ने नवाब सिंह यादव को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की बुआ द्वारा मंगलवार को मीडिया कर्मियों को बयान दिया गया। इस दौरान उसने कहा कि नवाब भैया ऐसे नहीं है। नवाब भैया को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि इसमें तीन नेता शामिल हैं।

पीड़िता की बुआ द्वारा समय आने पर इस साजिश में शामिल लोगों का नाम बताने की भी बात कही गई है। घटना के दूसरे ही दिन पीड़िता की बुआ द्वारा इस तरीके का बयान दिए जाने के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
हालांकि मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल परिवार की मौजूदगी में कराया गया। इसे लेकर भी पीड़िता की बुआ द्वारा कहा गया कि उन्हें उनकी भतीजी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में आने के बाद भी लोगों ने उससे मिलने नहीं दिया।
यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि कन्नौज जनपद के नेता नवाब सिंह यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने कॉलेज में एक नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े उतार दिए। लड़की अपनी बुआ के साथ कॉलेज में पहुंची थी और उसे नौकरी देने के लिए बुलाया गया था।
इस मामले में लड़की द्वारा 112 नंबर डालकर फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद कॉलेज में पहुंची पुलिस ने सपा नेता को एक कमरे से गिरफ्तार किया था। उसे कमरे में लड़की की बुआ भी बैठी थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोपी नवाब सिंह यादव का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ ही अन्य नेताओं के साथ पहले के फोटो भी रहे हैं और वह समाजवादी पार्टी से जुदा भी रहा है। हालांकि कन्नौज जिला अध्यक्ष ने बताया कि 5 साल पहले नवाब सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया था।
वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाजवादी पार्टी को घेरने का घेरने का प्रयास किया जा रहा है। पहले अयोध्या और अब कन्नौज की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश का राजनीतिक माहौल भी काफी गर्म हो गया है। फिलहाल देखना होगा कि मामले में आगे क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications