कन्नौज: दो बाइकों की आमने-सामने हुई इतनी भीषण टक्कर, तीन की हुई मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें तीन की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। घटना छिबरामऊ कोतवाली के करमुल्लापुर गांव के पास की है। यहां छिबरामऊ की ओर से आ रही तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल मैनपुरी जनपद से आ रही मोटरसाइकिल से आमने-सामने भिड़ गई।

two-bikes-collided-in-kannaj-three-died-in-accident

भिड़ंत इतनी जबरजस्त थी कि दो की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरे की मौत अस्पताल में हुई। हादसे में एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल पर 5 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस मोटरसाइकिल नंबरों के आधार पर मृतकों और घायल की शिनाख्त करने में जुटी है।सरकारी डॉक्टर बीएस मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी थी। अस्पताल में दो मृत अवस्था में लाए गए थे, एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। एक घायल की हालत नाजुक है। उसे राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+