इसी साल हाईस्कूल फर्स्ट क्लास में पास हुई बेटी गई चारा लेने, वहां दरिंदे कर रहे थे इंतजार

Kannauj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में देर रात एक किशोरी की दर्दनाक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

tenth standard girl body found in the field at night

दरअसल पूरा मामला ये है कि 14 वर्षीय किशोरी शाम को चारा लेने घर से निकली थी। काफी देर हो जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे उसका शव खेत से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। किशोरी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई थी। लड़की के कपड़े ठीक अवस्था में नहीं थे इससे उसके साथ किसी गलत घटना की आशंका होने की बात कही गई। शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन और सदर क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। दुष्कर्म की बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। मामले की जांच की जा रही है, इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

tenth standard girl body found in the field at night

बता दें कि किशोरी ने इसी साल हाईस्कूल परीक्षा देकर प्रथम श्रेणी से पास किया। पढ़ने में होशियार होने से उसकी सभी प्रशंसा करते नहीं थकते थे। शाम करीब पांच बजे से लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोरी के कपड़े सही न मिलने से दुष्कर्म की आशंका जाहिर की जा रही है। चेहरे व शरीर पर मिट्टी मिलने से संभावना है कि किशोरी ने हत्यारों के साथ खुद को बचाने के लिए जमकर संघर्ष भी किया। पुलिस को गले में एक जगह गहरा जख्म भी मिला है। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+