BJP की नई CAP पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- खाली टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा...
लखनऊ, 06 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी ने 42वें स्थापना दिवस पर नई केसरिया टोपी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया है। अखिलेश यादव ने बुधवार को कन्नौज में कहा कि जो लोग कि जो लोग सपा की लाल टोपी पर ना जाने क्या-क्या कहते थे, आज खुद टोपी पहने बैठे हैं। अखिलेश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने लाल टोपी नहीं पहनी। साथ ही यह भी कहा कि केवल टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा। बता दें, भाजपा ने स्थापना दिवस पर केसरिया टोपी को एक नया लुक दिया है। टोपी पर दोनों तरफ बीजेपी लिखा है और कमल का फूल भी बना है।
Recommended Video

अखिलेश यादव ने कहा - खाली टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा
यूपी में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की लाल टोपी को बीजेपी ने 'खतरे की घंटी' बताते हुए हमला किया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लाल टोपी को लेकर जमकर हमले किए गए थे। इसकी टीस अखिलेश यादव को अब तक है। अखिलेश यादव ने बुधवार को कन्नौज में कहा, ''मुझे खुशी है उन्होंने लाल टोपी नहीं पहनी आज कोई और टोपी पहन ली, सिद्धांतों पर कैसे खड़े रहेंगे? खाली टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था- लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं...
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने सपा की लाल टोपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। इन्हें सिर्फ लाल बत्ती के लिए सत्ता चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, ''आज पूरा यूपी जानता है कि लाल टोपी वालों को सिर्फ लाल बत्ती से मतलब रहा है। इन्हें माफियाओं को छूट देने के लिए, जमीन कब्जाने के लिए और आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए सरकार चाहिए।''















Click it and Unblock the Notifications