Surgical strike 2: पुलवामा में शहीद प्रदीप सिंह की मां बोलीं- अब पड़ी कलेजे को ठंडक
Kannauj

कलेजे को पड़ी ठंडक
शहीद प्रदीप की मां सरोजनी देवी ने वायु सेना की कार्रवाई पर बड़ी बात कहते हुए कहा कि हमारा तो बेटा चला गया, लेकिन वो मारे गए तो हमें अच्छा लगा जो हमारे फौजियों ने उन पर हमला किया। आतंकी मारे गए तो थोड़ा ठंडक हमारे कलेजे में पहुंची है। सरकार से यही मांग कर रहे हैं जो किया है वो अच्छा किया और ऐसे ही करते रहे।

आगे की भी हो ऐसी कार्रवाई
वहीं, शहीद के पिता अमर सिंह ने कहा कि देश की सेना ने बहुत ही बहादुरी का काम किया है, इसके लिए हम, हम ही नहीं समाज सभी भी बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने बदला लिया है इस बात से खुशी है, यहां के शासन प्रशासन और प्रधानमंत्री को इस बात की बधाई देता हूं। जिन्होंने ऐसा काम तत्काल किया, भारत सरकार से यही मांग करते है अगर इसी तरह से जो भी अराजक तत्व हैं, उनका अगर नेस्तानाबूत होता रहे तो देश का भला होता रहेगा।

भारत ने लिया बदला, 300 से ज्यादा आतंकी ढेर
बता दें, पुलवामा हमले के 12 दिन बाद 26 फरवरी को जब लोग सुबह उठे तो उन्हें गुड न्यूज मिल चुकी थी। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के फाइटर जेट्स की तरफ से खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में हमले की खबरों ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी। रात करीब 3:30 बजे आईएएफ के 12 जेट्स केपीके प्रांत में दाखिल हुए और यहां पर उन्होंने हमले शुरू किए। 21 मिनट के अंदर मिराज 2000, लेसर गाइडेड बम, मैट्रा मैजिक क्लोज कॉम्बेट मिसाइल, लाइटनिंग पॉड, नेत्रा एयरबॉर्न वॉर्निंग जेट्स, आईएल 78 एम, हेरॉन ड्रोन की मदद से बालाकोट में हमले किए। इन हमलों में जैश के कैंप्स तबाह हुए और 300 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications