'नवाब सिंह यादव नहीं है सपा का सदस्य', जिलाध्यक्ष ने कहा कि साजिश के तहत समाजवादी पार्टी को किया जा रहा बदनाम
Kannauj Samajwadi Party News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी तस्वीरें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ भी हैं।
पकड़े जाने पर दावा किया गया कि आरोपी शख्स समाजवादी पार्टी का नेता है। इसे लेकर तमाम मीडिया द्वारा उसे सपा नेता बताते हुए खबरें चलाई जाने लगी। साथ में अखिलेश यादव और डिंपल यादव की फोटो भी प्रसारित की गई।

आरोपी को सपा नेता बताते हुए खबर प्रसारित होने के बाद पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा सफाई दी गई है। समाजवादी पार्टी के कन्नौज के जिलाध्यक्ष कलीम खान सफाई देते हुए बताया गया कि आरोपी नवाब सिंह यादव समाजवादी पार्टी का नेता नहीं है।
जिलाध्यक्ष कलीम खान द्वारा जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल करने हेतु षड्यंत्र के तहत उसे सपा का सदस्य बता कर पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। इसके साथ ही पत्र में उनके द्वारा लिखा गया है कि नवाब सिंह यादव 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे यहां तक की प्रारंभिक सदस्य/सक्रिय सदस्य भी नहीं है।
अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल, रविवार को कन्नौज जनपद की पुलिस ने चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय चलाने वाले नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया। नवाब सिंह यादव पर आरोप है कि उसने एक नाबालिक को नौकरी देने के लिए कॉलेज में बुलाया था।
नाबालिक के साथ ही उसकी बुआ भी कॉलेज में आई हुई थी। बुआ वॉशरूम में गई इसी दौरान वह नाबालिक बच्ची के साथ जबरदस्ती किया, उसने नाबालिग के कपड़े भी उतरवाने के प्रयास किए। उसके बाद हुआ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और आरोपी नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अखिलेश यादव डिंपल यादव और राहुल गांधी के साथ है फोटो
आरोपी के पकड़े जाने के बाद पता चला कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो है। दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी आरोपी उपरोक्त नेताओं के साथ प्रचार किया था।
इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता पर सवाल उठाए जाने लगे। मीडिया में भी इसे लेकर खबरें प्रकाशित की गईं। मामला आगे बढ़ा तो समाजवादी पार्टी के कन्नौज के जिलाध्यक्ष द्वारा इसमें अब सफाई दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications