Kannauj: मामूली विवाद में दोस्त ने की थी सूरज की हत्या, पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को भेजा जेल
कन्नौज। सात मार्च को रासलीला देखने घर से निकले सूरज (20) का शव तिर्वा-ठठिया मार्ग पर कड़ेरा बस्ता गांव के एक खेत में पड़ा मिला था। इस हत्याकांड का ठठिया थाना पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, सूरज की हत्या उसके ही दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामूली विवाद के चलते की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन समेत तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
ये मामला कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव का है। गांव निवासी अहिबरन का बेटा सूरज (20) खेतों में मजदूरी करता था। यह अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि गांव से करीब दो किमी दूर फुलवारी गांव में भागवतकथा व रासलीला हो रही है। सूरज वहां अक्सर जाता था। रविवार शाम रासलीला में जाने की बात कहकर पैदल निकला था। सोमवार सुबह करेड़ा गांव के पास सर्विस रोड किनारे खेत में लहूलुहान शव मिला। खेत गए मजदूरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए कुछ संदिग्ध लोग को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने गांव के पवन कुमार को रात में पकड़ लिया। रातभर पूछताछ की तो आरोपित ने घटना को कबूल किया। आरोपी पवन की निशानदेही पर घटना में शामिल गांव के राहुल राजपूत व ज्ञान सिंह प्रजापति को भी पकड़ लिया। तीनों आरोपियों ने घटना करना कबूला।
तीन आरोपियों को गिरफ्तर कर भेजा गया जेल
मुख्य आरोपी पवन ने पुलिस को बताया कि अपने साथी राहुल व ज्ञान सिंह के साथ मिलकर रविवार रात को सूरज को शराब ठेका पर बुलाया। वहां पर शराब पिलाई। इसके बाद मारपीट करने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद ठेका से कुछ दूरी पर खड़े होकर सूरज के आने का इंतजार किया। सूरज के आते ही धक्का दे दिया और सिर पर पत्थर मार दिया। खुद के बचाव के लिए शव को खेतों के बीचों-बीच फेंक दिया था। मामले में एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि अभियुक्तों के पास से आलाकत्ल और मोबाइल को बरामद कर उनको जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications