Kannauj News: सरकारी स्कूल का क्लासरूम बना स्वीमिंग पूल, तैराकी करते दिखे बच्चे, क्लास टीचर की हो रही तारीफ
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कूल के क्लासरूम को स्विमिंग पूल बना दिया गया है।
स्विमिंग पूल बनाए जाने के बाद उसमें बच्चे कूदकर नहा रहे हैं और कुछ बच्चे तैरते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा क्लास टीचर की जमकर तारीफ की जा रही है।

यह पूरा मामला कन्नौज जनपद के उमर्दा विकास खंड स्थित महसोनापुर प्राथमिक विद्यालय का है। इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल वैभव कुमार द्वारा बताया गया कि "जैसा कि मौसम विभाग ने गर्मी की लहर के बारे में सूचित किया था, हम छात्रों से पानी और ठंडे पेय पीने के लिए कह रहे थे... हमने उन्हें यह भी बताया कि शहरों में लोग स्विमिंग पूल में स्नान करते हैं।"
बच्चों को स्विमिंग पूल के बारे में बताने के बाद उनके अंदर उत्सुकता हुई और बच्चों ने स्विमिंग पूल के बारे में अध्यापकों से पूछा। वैभव कुमार बताते हैं कि इसके बाद बच्चों ने कहा कि हम लोग स्कूल में स्विमिंग पूल बना सकते हैं?
बच्चों द्वारा किए गए इस सवाल पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस बारे में बच्चों से कहा गया कि पहले इसके लिए आप अपने अभिभावक से पूछ कर आईयेगा फिर स्कूल में स्विमिंग पूल बनवाया जाएगा। उत्सुक बच्चे अगले दिन अपने अभिभावक से पूछ कर आए।
वैभव कुमार बताते हैं कि ऐसे में बच्चों को स्विमिंग पूल के बारे में जानकारी देने के लिए हमने फैसला लिया कि विद्यालय के एक क्लासरूम को ही स्विमिंग पूल का रूप दिया जाएगा। उसके बाद उसने पानी भर दिया गया। पानी भर जाने के बाद बच्चे उसमें नहाने के साथ ही खेलने लगे।
वहीं सहायक अध्यापक ओम तिवारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते गेहूं की कटाई हो रही है। वही भीषण गर्मी के चलते स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कम संख्या में पढ़ने आ रहे थे। अभिभावकों से बात किया गया तो अभिभावकों ने भी गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही।
देखें Video-
ऐसे में विचार किया गया कि क्यों ना बच्चों के लिए कुछ ऐसा किया जाए जिससे बच्चों की संख्या बढ़ जाए और खुशी मन से बच्चे स्कूल में पढ़ने आएं। यही सोच कर क्लासरूम में स्विमिंग पूल बनवा दिया गया। ओम तिवारी ने कहा कि उसके बाद बच्चों की संख्या बढ़ गई है। अब काफी संख्या में बच्चे पढ़ने आ रहे हैं। वही उत्सुक बच्चों को भी स्विमिंग पूल के बारे में जानकारी मिल जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications