Kannauj News: बेटी ने मुस्लिम युवक से की थी शादी, 2 साल बाद आई घर, पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से प्रेम प्रसंग की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कन्नौज जनपद में बेटी ने मुस्लिम युवक से शादी कर ली और शादी के बाद वह मुस्लिम युवक के साथ ही अपना जीवन बिता रही थी।
इधर रक्षाबंधन पर्व पर फरार होने के 2 साल बाद वह अपने घर पहुंची तो उसके पिता से उसका झगड़ा होने लगा। शुक्रवार को भी पिता और बेटी में विवाद हुआ। उसके बाद पिता ने गुस्से में कुल्हाड़ी उठाया और कुल्हाड़ी से काट कर बेटी की हत्या कर दी।

पूरे इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया तथा बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां ने दर्ज कराया मुकदमा
यह पूरा मामला कन्नौज जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की 30 वर्षीय बेटी 2 साल पहले मुस्लिम धर्म के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम विवाह की थी।
बेटी के इस कदम से परिवार के लोग काफी नाराज थे। हालांकि बेटी अपने प्रेमी के साथ ही रहती थी। इधर 2 साल बीत जाने के बाद बेटी को लगा कि परिवार के लोग अब उसे मामले को भूल चुके होंगे। ऐसे में इस बार रक्षाबंधन पर वह अपने घर आई।
ग्रामीणों का कहना है कि रक्षाबंधन पर घर आने के बाद पिता और बेटी में कहासुनी हुई। उसके बाद रोज पिता और बेटी में झगड़ा होता था। शुक्रवार की देर रात भी पिता और बेटी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद नाराज पिता कुल्हाड़ी उठाया और कुल्हाड़ी से कटकर बेटी की हत्या कर दी।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है तथा मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बेटी की हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications