Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Kannauj News, कन्नौज। घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते कन्नौज जिले में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सभी मृतक लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे।

Kannauj: Around 6 people died after their car rammed into a truck

ये हादसा कन्नौज जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कार सवार सभी लोग लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक में कार पीछ जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो मरने वाले लोग एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में लखनऊ के बुधडिया थाना काकोरी निवासी ज्ञानेंद्र यादव (32), कलिया खेडा निवासी सोनू यादव (31), प्रमोद यादव (35), सतेन्द्र यादव (18), सूरज (15), मोहित (36) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+